बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. खबरों की मानें तो उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुरू कर दी है. इस फिल्म में उनके साथ यामी गौतम भी नजर आएंगी. खास बात यह है कि यह फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा होगी और इसकी कहानी मशहूर शाह बानो केस पर आधारित होगी.
शाह बानो केस की कहानी को पर्दे पर उतारेंगे इमरान!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में इमरान हाशमी शाह बानो के पति का किरदार निभाएंगे, जो एक अमीर और प्रतिष्ठित वकील हैं. उनके फैसले ने राजनीति और कानून के बीच बड़ी बहस को जन्म दिया था. यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित होगी, इसलिए इससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं.
डायरेक्शन और स्क्रिप्ट से जुड़े बड़े नाम!
इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं सुपर्ण वर्मा, जो ‘द फैमिली मैन 2’, ‘राणा नायडू’ और ‘द ट्रायल’ जैसी वेब सीरीज बना चुके हैं. वहीं, स्क्रिप्ट रेशु नाथ ने लिखी है, जिन्होंने ‘इलीगल’ और ‘हीरा मंडी’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम किया है.
कब और कहां नजर आए थे इमरान और यामी?
यामी गौतम हाल ही में प्रतीक गांधी के साथ फिल्म ‘धूम-धाम’ में नजर आई थीं, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी. वहीं, इमरान हाशमी को आखिरी बार सलमान खान और कटरीना कैफ की सुपरहिट फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था.
क्या है शाह बानो केस?
शाह बानो मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली थीं. 1978 में उनके पति मोहम्मद अहमद ने 62 साल की उम्र में उन्हें तलाक देकर घर से निकाल दिया था. शाह बानो के 5 बच्चे थे और उन्होंने पति से गुजारा भत्ता मांगने के लिए केस दायर किया. मामला 1981 में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, जहां 1985 में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया कि शाह बानो को गुजारा भत्ता मिलना चाहिए. यह केस भारतीय कानून और महिला अधिकारों के इतिहास में एक मिसाल बन गया.
यह भी पढ़ें:
इडली-सांभर भी बन सकता है कैंसर का कारण? नई जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News