टॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सम्राट मुखर्जी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। एक्टर को आज यानी मंगलवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, उनकी कार ने शहर के बेहाला इलाके में एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। बेहाला के विद्यासागर कॉलोनी में रहने वाले 29 साल के मोटरसाइकिल चालक को पहले एम आर बांगुर अस्पताल ले जाया गया। फिर उस शख्स की हालत को देखते हुए एसएसकेएम अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया, “एक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब उन्हें मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।”
एक्सीडेंट के बारे में बताते हुए मोटरसाइकिल सवार ने कहा, “जब मैं घर लौट रहा था, तब रात के 12:30 बज रहे थे। मैंने देखा कि एक कार गलत डायरेक्शन से बहुत तेज स्पीड से आ रही थी। कार ने मुझे टक्कर मार दी और मैं बेहोश हो गया।”
स्थानीय लोगों ने बताया कि मुखर्जी बेहाला चोरस्ता से टॉलीगंज की ओर जा रहे थे, तभी उनकी गाड़ी आउट ऑफ कंट्रोल हो गई और मोटरसाइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद मुखर्जी की कार पास के एक घर से जा टकराई, जिससे उस घर की दीवार भी डैमेज हो गई।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News