बदलते मौसम में सर्दी-ज़ुकाम की समस्या बहुत ही आम है ,ये बड़े और बच्चो किसी को भी हो सकता है | सर्दी-ज़ुकाम होते ही बड़ी आंतों में कब्ज़ रहने लगता है, जिससे भूख कम हो जाती है. इस बीमरी के कारण सिर व कमर में दर्द, शरीर में हल्का बुख़ार व नाक से पानी गिरने लगता है. तेज़ी से छींकें आती हैं, शरीर में थकान व सुस्ती का अनुभव होता है. आइये जानते है इससे निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय :-
सर्दी-ज़ुकाम से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय :-
रोजाना एक चम्मच शहद में एक चम्मच अदरक का रस मिलाकर सुबह-शाम पीने से ज़ुकाम ठीक हो जाता है.
अजवायन को पीसकर उसमें प्याज़ का रस मिलाकर शरीर पर लगाने से ज़ुकाम में पसीना आता है, जिससे शरीर में स्फूर्ति आती है और ज़ुकाम में आराम मिलता है.
सुबह-शाम अजवायन की फंकी लेने से भी फ़ायदा होता है. – सोंठ के चूर्ण में गुड़ और थोड़ा-सा घी डालकर उसके 30-40 ग्राम के लड्डू बनाएं. यह लड्डू सुबह-शाम खाने से जुकाम दूर हो जाता है.
गर्म दूध में कालीमिर्च का चूर्ण डालकर पीने से भी ज़ुकाम व खांसी दूर हो जाती है.
कालीमिर्च का चूर्ण दही व गुड़ के साथ रोज़ सुबह-शाम खाने से पुराने से पुराना ज़ुकाम भी दूर हो जाता है.
रोजाना थोड़ा-सा खजूर खाने के बाद चार-पांच घूंट गुनगुना पानी पीने से कफ़ पतला होकर बाहर निकलता है, फेफड़े साफ़ होते हैं और सर्दी-ज़ुकाम दूर होती है.
हींग के घोल को नाक के पास और छाती पर मलें. इस प्रयोग से भी ज़ुकाम ख़तम होगा.
सरसों को कालीमिर्च और दो-चार लौंग के साथ पीसकर लुगदी बनाकर, उसे कपड़े में बांधकर तवे पर गरम करके बार-बार उससे नासिका के संपूर्ण भाग को धीरे-धीरे गरम करें.
पीपल के सूखे पत्ते में थोड़ी अजवायन भरकर बीड़ी और सिगरेट की तरह उसका कश खींचने से पुराना से पुराना ज़ुकाम भी ठीक हो जाता है.
एक बड़ा चम्मच अजवायन थोड़े-से सेंधा नमक के साथ मिलाकर गुनगुने पानी के साथ फांक लेने से ज़ुकाम से मुक्ति मिल जाती है.
दालचीनी और जायफल दोनों को बराबर मात्रा में स्वच्छ पत्थर पर पीसकर सुबह-शाम चाटने से बार-बार होनेवाले ज़ुकाम से राहत मिलती है.
पान के दो-चार पत्ते चबा लेने से सर्दी-ज़ुकाम में आराम होता है. हल्दी और दूध गर्म कर उसमें गुड़ मिलाकर पीने से ज़ुकाम, कफ़ व शरीर दर्द से राहत मिलती है.
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News