बच्चो को चीज़ खाना अत्यधिक पसंद होता है। लगभग सभी व्यंजनों में अब चीज़ का प्रयोग किया जाने लगा है। खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए भी एक मात्रा में लाभकारी है, लेकिन क्या आपको पता है सही मायनों में इसके अधिक सेवन से मोटापा, हृदय संबंधी बीमारियां जैसे ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं देखी गई हैं। पिज्जा, बर्गर हो या फिर घर में बनने वाले सैंडविच, चीज़ का उपयोग इन व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। चीज़ एक डेयरी उत्पाद है, जिसमे अधिक मात्रा में फैट और प्रोटीन पाया जाता है। चीज़ में शरीर के लिए लाभकारी प्रोटीन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। चीज़ में प्रोटीन, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन डी, विटामिन बी-6, मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते है।आइए जानें क्या है इसके हानिकारक प्रभाव,
पाचन से संबंधी समस्या उत्पन्न करता है
लैक्टोज की मात्रा अधिक होने के कारण, इसके पाचन में काफी कठिनाई होती है। कभी कभी किसी में लैक्टोज इनटॉलरेंस भी देखा गया है । चीज़ का अधिक मात्रा में सेवन पेट से जुड़ी परेशानियों को जन्म देता है। इसके अधिक सेवन से कब्ज, गैस और ब्लोटिंग आदि की शिकायत हो सकती है।
मोटापा का एक मुख्य कारण है
अधिक कैलोरी के कारण चीज़ का सेवन फैट जैसी समस्या का कारण बनता है। इसके अधिक सेवन से वजन बढ़ना और मोटापा जैसी समस्या हो सकती है। फैटी शरीर वाले लोगो को इसके सेवन से दूरी बनानी चाहिए।
हृदय रोग का खतरा
संतृप्त वसा अधिक होने के कारण यह हृदय रोग उत्पन्न करता है। संतृप्त वसा हमारे शरीर के लिए हानिकारक है जो की शरीर में एकत्रित होकर मोटापे का आकार ले लेती है जिसके फलस्वरूप हृदय संबंधी बीमारियां देखने को मिलती है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
सोडियम रिच होने के कारण चीज़ हमारे ब्लड प्रेशर को भी प्रभावित करती है। हम सभी को जैसा पता है की हाई ब्लड प्रेशर में सोडियम की मात्रा शरीर के लिए हानिकारक है। इसलिए चीज़ का प्रयोग हमें ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:
हानिकारक ही नहीं बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है मैदे का सेवन
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News