ठंढ के मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना बहुत ज्यादा जरुरी होता है। थोड़ी सी लापरवाही हमें बहुत बड़ी समस्या में डाल सकती है। इस मौसम में बहुत सारी चीजें मिलती हैं जो हमारे सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं, उन्हीं में से एक है दही।बहुत से लोगों का मानना है कि दही को सिर्फ गर्मियों में ही खाना चाहिए और यदि सर्दी के मौसम में इसे खाया जाए तो सर्दी, खांसी, जुकाम जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।कुछ लोगों को मानना है कि दही को हम सर्दी और गर्मी कभी भी खा सकते हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में विस्तार से।
क्या सर्दियों में खा सकते हैं दही:-
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सर्दियों में दही खाने के लिए कोई मनाही नहीं होती। खासतौर पर सर्दियों में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
दही खाने के फायदे:-
दही में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन जैसे कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी :-
दही में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी होता है। यह हड्डियों को मजबूती देने और उन्हें अच्छी स्थिति में बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा दही में प्रोटीन भी पाया जाता है।
पाचन को सुधारने में मदद :-
दही में प्रोबॉयटिक्स पाए जाते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं। दही में मौजूद गुड बैक्टीरिया बैक्टीरियल बैलेंस को बनाए रखते हैं जिससे आपकी सारी पाचन संबंधी समस्याएं भी कम होती है।
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाये :-
इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। दही में पाए जाने वाले प्रोबायोटिक्स होते हैं जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते है और यह अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
सीमित मात्रा में दही खाने से सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें:
आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, मिलेगा ये जबरदस्त फायदा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News