वैसे तो हर मौसम में लोग सलाद का सेवन करते हैं। लेकिन गर्मियों में इसका इस्तेमाल बाकी मौसम की तुलना में ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मी के कारण एक तो कुछ खाने का मन नहीं होता और दूसरा कि लोग हल्का खाने के चक्कर में इसका इस्तेमाल और ज्यादा करने लगते हैं। लेकिन सलाद में कुछ भी खाना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई लोग टमाटर के साथ खीरे को भी बड़े चाव से खाते हैं। अगर आप भी इन दोनों चीजों को मिलाकर खाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये दोनों चीजें वैसे तो सेहत के लिए लाभकारी हैं लेकिन दोनों को एक साथ खाना हानिकारक हो सकता है। जानें इसके पीछे की वजह। आज हम आपको बताएँगे टमाटर के साथ इन चीजों को मिलने से होने वाले नुकसान के बारे में।
जानें क्यों एक साथ ना खाएं टमाटर और खीरा
खीरा और टमाटर दोनों का इस्तेमाल सलाद के रूप में खूब किया जाता है। ये ना केवल स्वाद में बढ़िया लगते हैं बल्कि इन्हें खाने से ठंडक भी मिलती है। ये दोनों ही चीजें सेहत के लिए फायदेमंद हैं लेकिन दोनों को एक साथ मिलाकर खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
एक्सपर्ट के मुताबिक खीरा और टमाटर को एक साथ खाने से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। जैसे कि एसिडिटी, पेट का फूलना, उल्टी आना, पेट में दर्द होना और डाइजेशन जैसी अन्य दिक्कतें। इसका कारण है कि खीरा जल्दी पच जाता है लेकिन टमाटर के बीजों को पचने में ज्यादा समय लगता है। अगर इन दोनों चीजों को एक साथ खाएंगे तो इससे पेट में एसिड बनने लगता है। जिसकी वजह से सूजन भी आ सकती है
टमाटर के साथ ना खाएं दही मिलाकर
कई लोग टमाटर के साथ खीरा ही नहीं बल्कि दही को मिलाकर भी खाते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज से ही अपनी ये आदत छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे भी आपको सेहत संबंधी कई समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें:
आंवला और अश्वगंधा का एक साथ करें सेवन, मिलेगा ये जबरदस्त फायदा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News