उम्र बढ़ने के साथ आंखों की रोशनी कम होना आम बात है, लेकिन बहुत से लोगों को कम उम्र से दी दिखना कम हो जाता है। यानि आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। ये कई कारणों से हो सकती हैं। जवानी में ही चश्मा लग जाना एक बुरे सपने की तरह है। हालांकि, आंखों की समस्याएं होना आम हैं और इसका एक कॉमन सा सॉल्यूशन यह है कि लोग चश्मे पहनते हैं। हालांकि, कुछ लोग अपनी चश्मे को हटाना चाहते हैं और चश्मा हटाने के घरेलू उपाय, चश्मा कैसे हटाएं, आंखों से चश्मा हटाने के तरीके जैसे सवालों के जवाब तलाशते हैं। अगर आप भी कमजोर आंखों की रोशनी से परेशान हैं तो आज हम आपको बताएँगे कुछ घरेलू नुस्खे जिसे अपनाकर आप चश्मा से पा सकते छूटकरा।
रोजाना खाएं बादाम
बादाम खाने से दिमाग के अलावा आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसका इस्तेमाल रोज करना चाहिए। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड के अलावा विटामिन ई होता है जो आंखों की रोशनी के लिए लाभकारी है। इसके अलावा बादाम को रातभर भिगोकर पीस लें। इस मिश्रण को पानी में मिलाकर पीने से भी फायदा होता है।
बादाम खाने के अन्य फायदे
भूख की कमी दूर करेगा बादाम
बादाम खाने से भूख की कमी भी दूर होगी। कई लोगों को भूख ना लगने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप रोजाना बादाम का सेवन करें तो आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए बस आप बादाम को आधा दिन पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद बादाम के ऊपर का छिलका उतारकर उसे चासनी में मिलाकर मुरब्बा बना लें। इसे मुरब्बे को रोज खाएं। इससे भूख ना लगने की समस्या खत्म हो जाएगी।
चेहरे की झुर्रियां करें दूर
बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को चेहरे पर झुर्रियां आने की समस्या होती है। ऐसे में बादाम का सेवन करना आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बादाम, सरसों और सेंधा नमक को एक साथ पीसकर चेहरे पर लगाएं। ऐसे करने से चेहरे की झुर्रियां खत्म हो जाएंगी।
दांतों के रोगों में आरामदायक
बादाम दांत के रोग में भी लाभदायक होता है। इसके लिए बस आप बादाम के छिलकों को पीस लें और उसे दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांत के दर्द की समस्या में आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
चिया के बीजों का सेवन ऐसे लोग कभी न करें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News