सर्दियों का मेवा कहा जाता है। सर्दियों में खजूर खाने के खूब फायदे होते हैं। खासकर कोरोना के दौर में खजूर खाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे शरीर को बीमारियों से ल़ड़ने की शक्ति मिलती है और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। यूं भी खजूर ऐसा मेवा है जो सस्ता होने के साथ साथ शरीर के लिए कई तरह के फायदे करता है।आज हम आपको बताएँगे खजूर में पाये जाने वाले पोशाक तत्व और इसके फायदे:
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए
खजूर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। जो लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं उनको खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद मेग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
एनीमिया दूर करता है
खजूर का नियमि्त सेवन उन लोगो को करना चाहिए जो खून की कमी से जूझ रहे हैं। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर में जरूरी रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।
खजूर का दूध
खजूर को रात के समय दूध में उबाल कर इस दूध को पीने से पुराना सर्दी जुकाम भी दूर होता है। खासकर बच्चों के लिए ये बहुत फायदेमंद है। जो बच्चे सर्दी की समस्या से परेशान रहते हैं उनको सर्दियों में खजूर वाला दूध नियमित रूप से पिलाने पर उनको सर्दी जुकाम नहीं होता।
खजूर का गूदा
खजूर के गूदे में मक्खन मिला कर खाने के भी फायदे हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी दूर हो जाती है। बीमारी से उठे लोगों को पुष्ट बनाने के लिए खजूर के गूदे में मक्खन मिलाकर देना चाहिए।
दिल करे मजबूत
जिन लोगों का दिल कमजोर होता है और जिनको दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं उनको नियमित रूप से तीन से चार खजूर रोज खाना चाहिए। इससे ह्रदय मजबूत होता है औऱ दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। खजूर में मौजूद मेग्नीशियम से हार्ट अटैक के खतरे की आशंका कम होती है।
यह भी पढ़ें:
यूरिक एसिड ज्यादा देर तक ना खाने से भी बढ़ सकता है, जाने ये बातें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News