खराब लाफस्टाइल का सबसे ज्यादा असर सेहत पर पड़ता है। इस लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे हैं। अगर समय रहते ही बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये आपके शरीर को कई बीमारियों की चपेट में ला सकता है। इन बीमारियों में सबसे ज्यादा खतरा दिल से जुड़ी बीमारी का है। ऐसे में खानपान की कुछ चीजों पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे बढ़े कोलेस्ट्रॉल से ग्रसित व्यक्ति को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए:
कोलेस्ट्रॉल क्या है?
कोलेस्ट्रॉल एक प्रमुख रसायन है जो हमारे शरीर में विभिन्न कार्यों के लिए आवश्यक है। यह हमारी कोशिकाओं की सतहों को स्थापित करने, हार्मोन उत्पन्न करने, और पाचन में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हालांकि, जब इसमें अधिक मात्रा में होता है, तो यह स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।
कोलेस्ट्रॉल को दो मुख्य प्रकार में विभाजित किया जाता है:
लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL): इसे “बुरा” कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है क्योंकि यह रक्तसंचार में समाहित होता है और उसे कोशिकाओं में जमा करके धीरे-धीरे इन्फ्लेमेशन और आधारित कारगरी में बदल सकता है, जिससे आंखिरी रूप से धड़कन की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL): इसे “अच्छा” कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है, क्योंकि यह रक्तसंचार में समाहित होता है और कोलेस्ट्रॉल को कोशिकाओं से लेकर किड़नी की ओर ले जाकर शरीर से बाहर निकालता है, जिससे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है।
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर उच्च है, तो इससे हृदय रोग, दिल की बीमारियाँ, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएँ हो सकती हैं। स्वस्थ आहार और नियमित व्यायाम के माध्यम से आप अपने कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर अधिक है, तो वैद्यकीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है जिससे आपको उचित ट्रीटमेंट और निर्देशन मिल सकता है।
ना खाएं तली भुनी चीजें
तली भुनी चीजें खाने में स्वादिष्ट जरूर होती हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति के लिए मुसीबत का कारण बन सकती हैं। इन चीजों में फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, डीप फ्राई पकोड़े शामिल हैं। इसी वजह से कोलेस्ट्रॉल की परेशानी से जूझ रहे व्यक्ति को इन चीजों का परहेज करना चाहिए।
अंडे की जर्दी ना खाएं
अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ी हुई है तो अंडे की जर्दी ना खाएं। अंडे की जर्दी खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल और बढ़ सकता है। अगर आपको अंडा खाना है तो उसका सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाएं।
मक्खन से करें परहेज
कई लोग ब्रेड, टोस्ट, पॉपकॉर्न या फिर पावभाजी बनाने में बटर यानी कि मक्खन का इस्तेमाल करते हैं। बटर सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल से भरपूर होता है। इसी वजह से आप मक्खन की जगह किसी और चीज का इस्तेमाल करें।
ना खाएं रेड मीट
रेड मीट खाने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। इस वजह से बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति बिल्कुल भी रेड मीट जैसे कि मटन और पोर्क ना खाएं। इसमें कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।
नारियल से बनी चीजों से करें तौबा
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा होने पर नारियल या फिर उससे बनी चीजों से परहेज करना चाहिए। नारियल में सैचुरेटेड फैट होता है जो कि बढ़े कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे व्यक्ति के लिए नुकसानदायक होता है।
यह भी पढ़ें:
सभी स्कूलों में छुट्टियों के आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News