जोड़ों में दर्द यानी कि घुटने में दर्द की समस्या ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में ज्वाइंट पेन और घुटनों के दर्द की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस समस्या में आराम के लिए कई लोग दवाओं का सेवन करते हैं। चलिये जानते हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिसे अपनाकर घुटने के दर्द से पा सकते हैं आराम:
पिएं तुलसी का रस
ज्वाइंट पेन या फिर घुटने के दर्द में तुलसी का रस आपके लिए लाभदायक हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी बायोटिक गुण होते हैं जो दर्द को कम करने में असरदार है। इसके लिए बस आप 4 से 5 पत्ते तुलसी के पीस लें और उसका रस निकाल लें। इस रस को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा रोजाना करने से आपको फायदा होगा।
घी के साथ शहद और त्रिफला का करें सेवन
त्रिफला भी घुटने के दर्द की समस्या में आपको आराम दिलाएगी। ये भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होती है। इसके लिए बस आप त्रिफला का आधा चम्मच पाउडर लें और उसमें आधा चम्मच देसी घी मिलाएं। इसके साथ ही इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। सुबह उठते ही खाली पेट इसका सेवन करें। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी इसका इस्तेमाल करें। ऐसा रोजाना करने से आपको आराम मिलेगा।
जायफल भी लाभदायक
जायफल भी ज्वाइंट पेन में असरदार है। तुलसी की तरह जायफल भी एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। जो सूजन और दर्द को कम करता है। इसके लिए बस आप जायफल के तेल में नारियल का तेल, तिल का तेल को मिक्स करें। इस तेल के मिश्रण को ज्वाइंट पर लगाकर मालिश करें। इससे आपको आराम मिलेगा।
यह भी पढ़ें:
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News