पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का !!!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
पत्नी- एक बात बोलूं?
पति- बोलो
पत्नी- मारोगे तो नहीं?
पति- नहीं तो, क्या बात है?
पत्नी- मैं प्रेग्नेंट हूं.. पति – अरे वाह.. अच्छी खबर …. तुम डर क्यों रही थी?
पत्नी- कॉलेज के दिनों में पापा को बताया था तो बहुत मार पड़ी थी…!
पति बेहोश!😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
लड़के ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,
लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy j7
लड़के ने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।😜😂😂😂😛🤣
*************************************************************************************************
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी…
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान… अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे…
पति ने एक्टिवा बेच दी😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News