हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट की फिल्म दंगे का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बीते दिनों फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे देख फैंस उत्साहित हो गए थे। वहीं, अब फैंस के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म के निर्माताओं ने दंगे का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है। ट्रेलर में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट के बीच जबर्दस्त तकरार देखने को मिली।
बिजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी दंगे एक द्विभाषी फिल्म है। इस फिल्म के हिंदी भाषी वर्जन में हर्षवर्धन राणे और एहान भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। उनके अलावा निकिता दत्ता और टीजे भानू भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्माण बिजॉय नांबियार, प्रभु एंटनी, मधु अलेक्जेंडर ने किया है।
इस फिल्म को टी-सीरीज और रूक्स मीडिया के जरिए प्रस्तुत किया जाएगा।वहीं, हिंदी के साथ-साथ यह फिल्म तमिल भाषा में भी बन रही है। तमिल में इसका नाम पीओआर है, जिसमें अर्जुन दास, कालीदास जयराम, टीजे बानू और संचना नटराजन जैसे सितारे नजर आएंगे। निर्माताओं ने तमिल और हिंदी दोनों भाषा में ट्रेलर जारी किया है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News