बॉलीवुड के स्वीट कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के करोड़ों फैंस हैं. सोशल मीडिया पर #रालिया के हैशटैग चलते रहते हैं. इतना ही नहीं रणबीर और आलिया की बेटी राहा भी अब सेलिब्रिटी बन गई हैं. स्टार किड राहा के फोटोज भी फैंस के बीच पॉपुलर हैं. इधर राहा कपूर की एक तस्वीर फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रही है. इसमें राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ नजर आ रही हैं. फोटो देखकर आपका भी दिल भर आएगा. अधिकतर फैन पेज पर राहा और ऋषि कपूर की ये प्यारी सी तस्वीर वायरल हो रही है. दिवंगत एक्टर भले इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन फैंस उन्हें जिंदा रखना चाहते हैं. एक फैन ने ऋषि कपूर के साथ राहा की एटिडेट फोटो बनाई है.
दादू ऋषि की गोद में राहा
इंस्टा फैन पेज पर राहा की ये तस्वीर सामने आई है. इसमें रणबीर कपूर आलिया भट्ट की लाडली बेटी अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में हैं. हम सभी जानते हैं कि रणबीर की शादी से पहले ही ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. ऐसे में ये तस्वीर चौंकाने वाली है. साथ ही फोटो देख फैंस इमोशनल भी हो गए हैं. अधिकतर लोगों का कहना है कि काश ! ऐसा सच में होता.
फैन ने एआई से बनाई तस्वीर
दरअसल राहा और ऋषि कपूर की ये तस्वीर एआई-जनरेटेड है. एक फैन ने इंस्टाग्राम पर इसे बनाकर शेयर किया है. फैन ने यह भी बताया कि कैसे उसने ऋषि की पुरानी तस्वीर और रणबीर के साथ राहा की तस्वीर का उपयोग करके इसे बनाया है. फोटो में ऋषि कपूर ग्रे सूट में थे, वहीं राहा ने गुलाबी और सफेद रंग की ड्रेस पहनी है. फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. साथ ही कुछ लोगों ने इस एटिडेट फोटो पर नीतू कपूर के रिएक्शन की भी डिमांड की है.
फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
इंस्टाग्राम यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “दिल छू लेने वाला.” ऋषि और राहा की फोटो के मेकिंग वीडियो के बारे में एक अन्य ने लिखा, “यह वीडियो लाखों लाइक्स का हकदार है.” एक और ने मजाक में कहा, “नीतू जी, ‘आपने मुझे तस्वीर से क्यों हटा दिया?” कुछ फैंस ने नीतू कपूर के इंस्टाग्राम अकाउंट को भी टैग करते हुए कहा, “आपको यह देखना चाहिए.”
सोनी राजदान ने इंस्टा पर शेयर की थी तस्वीर
इससे पहले भी नीतू कपूर और आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने राहा और ऋषि कपूर की एक एटिडेट फोटो शेयर की थी. सोनी राजदान ने राहा को पकड़े हुए ऋषि की एक एआई फोटो को शेयर करते हुए लिखा था. “यह बहुत अच्छी एडिटिंग है. यह हमारे दिलों को खुशी से भर देता है. धन्यवाद”
2022 में हो गया था ऋषि कपूर का निधन
ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया की वजह से 30 अप्रैल, 2020 को 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था. उनके इकलौते बेटे रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल, 2022 को आलिया भट्ट से शादी की थी. कपल ने 6 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी राहा कपूर का वेलकम किया था.
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News