तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में कार्यभार प्रबंधन के लिये आराम दिया गया है।भारतीय टीम प्रबंधन ने शुक्रवार को यह घोषणा की। पहले टेस्ट के दौरान रणजी क्रिकेट खेलने के लिये फारिग किये गए आवेश खान फिर से टीम में हैं।
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से आराम दिया गया है। यह फैसला इसलिये लिया गया है कि यह श्रृंखला लंबी है और हाल ही में उन्होंने काफी क्रिकेट खेली है।” इसमें कहा गया, ‘‘वह राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे। आवेश खान दूसरे टेस्ट के लिये टीम से फिर जुड़े हैं।”
कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के समय कहा था, ‘‘सिराज को इसलिये आराम दिया गया है ताकि वह परिवार के साथ कुछ समय बिता सके। वह तीसरे टेस्ट के लिये उपलब्ध होंगे।”
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News