आस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग अमेरिका के मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन फ्रीडम के कोच बन सकते हैं। एमएलसी का दूसरा सत्र वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप के ठीक बाद जुलाई के आरंभ में खेला जायेगा।
पोंटिंग ने सेन रेडियो से कहा, ‘‘मैं अभी कुछ पुष्टि नहीं कर सकता। हमने प्रारंभिक दौर की बातचीत ही की है।
वैसे इस समय मेरे पास वक्त होता है लेकिन आफ सीजन में भी अब मैं काफी व्यस्त हूं।” पोंटिंग लगातार छठे साल आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कोच होंगे। इसके अलावा टी20 विश्व कप में चैनल लाइन के लिये कमेंट्री करेंगे।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News