एक्टर करण कुंद्रा, शालीन भनोट, पूजा भट्ट और अमृता खानविलकर ने फाइनल वीक में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स से जुड़ने के लिए ‘बिग बॉस 17’ के घर में एंट्री की।
सीजन के टॉप-5 कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महशेट्टी हैं।
अपने ही नियमों को तोड़ते हुए, बिग बॉस ने वरिष्ठ पत्रकार दिबांग को शो के पिछले सीजन के प्रसिद्ध चेहरों के साथ पेश किया।
करण कुंद्रा मुनव्वर फारुकी को सपोर्ट करने के लिए शो में आए। वहीं, 20 सालों से अंकिता लोखंडे की दोस्त रहीं अमृता खानविलकर भी उनका समर्थन करने के लिए शो में एंटर हुई।
शालीन भनोट ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर जोर देते हुए अभिषेक कुमार का सपोर्ट किया। वह अभिषेक को घर के बाहर संयम और स्थिरता बनाए रखने की सलाह दी।
पूजा भट्ट ने मन्नारा चोपड़ा की सराहना की और उन्हें चैंपियन कहा।
‘बिग बॉस 17’ कलर्स और जियो सिनेमा पर प्रसारित होता है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News