द गुड ग्लैम ग्रुप ने समूह की सह-संस्थापक प्रियंका गिल को निदेशक मंडल का हिस्सा बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
कंपनी के अनुसार, गिल को गुड मीडिया के चेयरपर्सन के पद पर भी पदोन्नत किया गया है।
यह घोषणा समूह के भीतर रणनीतिक स्थिति में बदलाव का प्रतीक है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ”समहू के सह-संस्थापक के रूप में गुड ग्लैम ग्रुप का एक अभिन्न अंग बने रहते हुए प्रियंका रणनीतिक तथा निवेश मामलों पर सलाह देना जारी रखेंगी, साथ ही गुड मीडिया कंपनी की चेयरपर्सन के रूप में विशेष भूमिका निभाएंगी।”
गिल कलारी कैपिटल में वेंचर पार्टनर भी हैं। कलारी कैपिटल, गुड ग्लैम ग्रुप में एक निवेशक है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News