एक्ट्रेस सुरभि चंदना, जिन्होंने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा संग शादी का ऐलान किया, ने अपनी शादी के टीजर के लिए अपनी आवाज का हुनर दिखाया। यह कपल 13 साल से ज्यादा समय से एक-दूसरे को डेट कर रहा है और अपने ‘सेव द डेट’ टीजर के लिए, एक्ट्रेस ने करण के लिए स्पेशल सॉन्ग रिकॉर्ड किया है।
सुरभि ने उनकी 13 साल की कमिटमेंट और इतने सालों में उनकी लव स्टोरी को दर्शाते हुए ‘कहानी सुनो’ गाना गाया। लेकिन जो बात इसे और खास बनाती है, वह ये है कि गाने के बोल खुद करण ने लिखे हैं। लेटेस्ट टीजर में, सुरभि और करण अपने प्यार से दर्शकों को दीवाना बना देते हैं। दोनों 1-2 मार्च को जयपुर में शादी करेंगे। 34 वर्षीय एक्ट्रेस रोमांटिक ड्रामा शो ‘कुबूल है’ में अपनी एक्टिंग से मशहूर हुईं। टीवी की लोकप्रिय सीरीज ‘नागिन 5’ में नागिन का किरदार निभाने के बाद उन्हें लोकप्रियता हासिल हुई।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News