भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री रति पांडेय की फिल्म रिश्ते की शूटिंग शुरू हो गयी है। फिल्म रिश्ते का निर्माण एस आर के म्यूजिक प्रा. लि. कर रही है, जिसकी निर्माता शर्मिला आर सिंह हैं।
इस फिल्म के निर्देशक प्रेमांशु हैं। खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म रिश्ते आम जनता की कहानी पर बनने वाली अब तक की सबसे मजेदार फिल्म होगी।
फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छूने वाली है और हम सभी इस फिल्म को बिग स्केल पर लेकर आने वाले हैं। फिल्म में मेरा किरदार क्या है, इसका खुलासा भी जल्द करेंगे, लेकिन जो तस्वीर सेट से आई है, उसके अनुसार, अपने वर्तमान उम्र में भविष्य की कल्पना कर उस किरदार को जीना आसान नहीं है।
दर्शकों के लिए एक अभिनेता का यह कर्तव्य होता है कि वह हर तरह के किरदार में नज़र आये। उम्मीद करता हूँ मेरा यह किरदार सबों को पसंद आये।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News