कांग्रेस ने असम में पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेन कुमार बोहरा की अध्यक्षता में 38 सदस्यीय चुनाव समिति का गठन करके त्रिपुरा में प्रदेश कांग्रेस समिति का विस्तार किया है।
पार्टी ने त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस के लिए भी छह उपाध्यक्ष, सात महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, 19 सचिव तथा कार्यकारिणी के लिए 41 पदाधिकारी की नियुक्ति की है।
कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने रविवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने समिति के सदस्यों के नाम को मंजूरी दी है और उन्हें तत्काल प्रभाव से काम शुरू करने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि पार्टी ने असम प्रदेश चुनाव समिति के लिए श्री बोहरा को अध्यक्ष तथा वरिष्ठ नेता देवव्रत सैकिया को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News