अक्षय कुमार ने शिखर की पोस्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘इस पोस्ट को पढ़कर मुझे बहुत खुशी हुई।
एक पिता के रूप में मैं पूरी तरह से समझ सकता हूं कि अपने बच्चों से न मिल पाने या न देख पाने से ज्यादा दर्दनाक कुछ भी नहीं है। शिखर आप धैर्य रखें, लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं कि आप जल्द ही अपने बेटे से मिलेंगे। भगवान आपका भला करे।
उल्लेखनीय है कि शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने वर्ष 2012 में शादी कर ली और उनका एक 10 साल का बेटा है, जिसका नाम जोरावर धवन है। आयशा और ज़ोरावर दोनों ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News