जाति आधारित जनगणना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का बयान और उस पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने भी तंज कसा है। भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि आजकल आईएनडीआई गठबंधन के अंदर चल रही लड़ाई का एक नया अध्याय देखने को मिल सकता है।
मध्य प्रदेश से लेकर उत्तर प्रदेश तक गठबंधन के लोग एक-दूसरे को बेनकाब कर रहे हैं। आईएनडीआई गठबंधन पर निशाना साधते हुए शहजाद ने कहा कि इस गठबंधन का कोई वैचारिक मिशन या विजन नहीं है।
अखिलेश यादव ने जो कहा वह सही है। अगर राहुल गांधी किसी बात को एक्स-रे कह रहे हैं, तो फिर जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने इसे पहले क्यों नहीं करवाया और क्यों रोका था?
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जाति जनगणना को समाज का एक्स-रे बताते हुए जरूरी करार दिया है। इस पर मध्य प्रदेश के सतना में चुनाव प्रचार में गए अखिलेश यादव ने इसे एमआरआई बताते हुए कांग्रेस पर ही सवाल उठा दिया। अखिलेश यादव ने कहा, ‘जिस समय एक्सरे होना था, वह एक्सरे का टाइम था। आज सीटी स्कैन है, एमआरआई स्कैन है। यदि उसी समय एक्सरे हो गया होता तो इतनी बड़ी खाई नहीं होती। 5 फीसदी, लोगों पर देश की 60 प्रतिशत दौलत चली गई। यह कैसे हो गया और किसने किया? यह पुरानी सरकारों की गलत नीतियों के कारण हुआ। आज एमआरआई की जरूरत है। कांग्रेस वह पार्टी है, जिसने आजादी के बाद जाति गणना नहीं कराई।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News