बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज आर्या 3 को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं, जो आर्या की तीसरी किस्त है।इसका प्रीमियर 3 नवंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो चुका है। इसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हो रही है।अब आर्या 3 का पहला गाना शेरनी आई रिलीज हो चुका है, जिसे राजा कुमारी ने अपनी आवाज दी है।
गाने के बोल कुमारी ने स्वेता राव, करण पांडव, सोहन कोगेकर के साथ लिखे हैं।डिज्नी+ हॉटस्टार ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेरनी आई गाना साझा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, पंजे निकालने का वक्त आ गया है। आर्या वापस आ गई है और वह यहां राज करने आई है।आर्या 3 में सुष्मिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया से भिड़ती दिखाई दे रही हैं।इसका निर्देशन राम माधवानी ने किया है।इसमें चंद्रचूड़ सिंह, सिकंदर खेर, नमित दास, मनीष चौधरी, सुगंधा गर्ग जैसे कलाकार भी हैं।आर्या में किरदार को निभाने वाली सुष्मिता सेन अपने किरदार से कम ताकतवर नहीं हैं, एक घातक स्वास्थ्य संकट के बाद, सुष्मिता वापस आर्या सरीन के स्थान पर आ गई हैं।
शो के सेट पर लौटने के बारे में बात करते हुए सुष्मिता ने कहा, मुझे काम पर वापस जाने की इच्छा हो रही थी और मेरा मानना है कि आप जितनी देर तक बैठकर किसी स्थिति के बारे में सोचते हैं, आप उसे खुद पर हावी होने का मौका देते हैं।आगे बढऩे का यही एकमात्र तरीका है। जीवन की किसी भी चुनौती को पार करते हुए आगे बढ़ते रहना है और आगे बढऩे के लिए मुझे बस अपने डॉक्टर से हरी झंडी चाहिए थी।पूर्व मिस यूनिवर्स ने कहा, पहले, मैंने नहीं सोचा था कि दिल का दौरा पडऩे के ठीक एक महीने बाद एक्शन दृश्यों की शूटिंग संभव है, लेकिन मुझे अपनी टीम पर काफी भरोसा था।सुष्मिता ने आगे कहा, सेट पर लौटने का मेरा आत्मविश्वास इस बात से उपजा कि जब भी मुझे किसी भी समय सहायता की आवश्यकता होती है, चाहे वह लोग हों या चिकित्सा सहायता, हमारे पास अस्पताल की पूरी व्यवस्था थी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और सब कुछ तैयार था।तीसरे सीजन में, आर्या की नजर नशीली दवाओं की आपूर्ति और परिवहन पर है, लेकिन इला अरुण उसे रोक लेती है, जो खुद इस काम से जुड़ी हुई हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News