राजस्थानी फोक कलाकार अजीत बैसला और निरमा चौधरी का गाना गोरी म्हाने जान सूं प्यारी लागे रिलीज हो गया है। बैसला म्यूजिक से अजीत और निरमा का नया गाना ‘गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे’ रिलीज किया गया है।
‘गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे’ में अजीत निरमा के प्यार में दीवाने होकर उनके पीछे पीछे घूम रहे हैं। गाने में अजीत अपनी प्रेमिका निरमा से कहते हैं प्यारी लगे है घनी सौनी लगे है…गौरी म्हाने जान सु प्यारी लागे देखवा में लगे मन्हे फुलझड़ी… आ महरे काने क्यों तू दूर खड़ी…।
इस गाने को लेकर अजीत ने कहा कि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा है कि गाने को रिलीज हुए कुछ ही घंटे हुए हैं और ये गाना दर्शकों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार बार सर्च कर रहे हैं। दर्शकों ने कहीं न कहीं इस गाने से खुद को कनेक्ट भी किया है, जिसकी वजह से गाने को कुछ समय मे लाखों की तादाद में व्यूज मिल रहे हैं।
गोरी म्हाने जान सु प्यारी लागे के बोल कोमल शर्मा द्वारा लिखे गए हैं, जबकि संगीत कृष्ण सावरिया द्वारा दिया गया है। इस गाने के वीडियो के निर्देशक मुकेश सैनी हैं। इस गाने को कृष्णा सावरिया ने गाया है।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News