बॉलीवुड के दो बड़े सुपरस्टार की बात की जाए तो उसमें शाहरुख खान और सलमान खान का नाम जरूर शामिल होगा. सलमान और शाहरुख हिंदी सिनेमा की वो जोड़ी जिसे दर्शक बड़े पर्दे पर बार-बार देखना पसंद करते हैं. फिल्म ‘पठान’ में फैंस को इन दोनों कलाकारों का जलवा देखने को मिला है, जिसके चलते हर तरफ ‘पठान’ में सलमान खान के कैमियो को लेकर चर्चा चल रही है.
फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान के कैमियो की काफी प्रशंसा की जा रही है. हर कोई ‘पठान’ में सलमान के कैमियो को बेस्ट पार्ट बता रहा है, वहीं कोई लोगों को मानना है कि सलमान खान के कैमियो ने शाहरुख खान की पठान में जान फूंक दी है. ये लाजिमी भी है कि क्योंकि फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान की टाइगर के रूप में एंट्री पर सिनेमाघरों में फैंस क्रेजी नजर आए हैं. ऐसे में मुंबई में ‘पठान’ के 500 करोड़ कलेक्शन के इवेंट के मौके पर शाहरुख खान ने सलमान खान को लेकर बड़ी बात कही है.
वीडियो में शाहरुख खान कह रहे हैं कि- ‘एक पर्सन यहां नहीं है, जिसे हम सब बेहद प्यार करते हैं. भाई यहां नहीं, लेकिन थैंक्यू सलमान इस फिल्म को शानदार बनाने के लिए, ‘पठान’ में मुझे एक डायलॉग और पसंद आता है कि ‘पेन किलर है च्युइंगम नहीं.’ ये वाकई काफी शानदार है.’
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में सलमान खान का छोटा-मोटा कैमियो नहीं है. बल्कि 20 मिनट तक आपको सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाल मचाती हुई दिखेगी. ‘पठान’ देखने पर आपको ये भी पता लगेगा कि सलमान खान की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टाइगर 3’ में ‘पठान’ यानी शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा.
यह भी पढे –
जानिए,कभी पंजाबी फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करता था ‘चंदू चायवाला’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News