पप्पू -भैया, सभ्यता और शिष्टाचार का तो लगता है जमाना ही नही रह गया…।
पोंचू- क्यों क्या हुआ…?
पप्पू- कल मन्नू आया था।
मैंने कहा- चाय मंगाऊं, तो झट हामी भर दी।
तुम्हीं कहो, मेरा फर्ज पूछना था तो उसका भी मना करना फर्ज था या नहीं?😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक बार रेल में बैठे दो मुसाफिरों में लड़ाई हो रही थी।
एक खिड़की खोल देता था और कहता था, ‘गर्मी लग रही है, इसलिए खिड़की खुली रहने दो।’
दूसरा खिड़की बंद कर देता था और कहता ‘सर्दी लग रही है इसलिए खिड़की बंद रहने दो।’
……….
जब उन्हें लड़ते-लड़ते काफी देर हो गई तो तीसरे मुसाफिर ने कहा- ‘क्यों लड़ते हो भाई! कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि खिड़की का सिर्फ फ्रेम ही है, कांच नहीं।’😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News