जब आप खुद को थका हुआ महसूस करते है, तो ऐसे में आप इस्टेंट एनर्जी ड्रिंक लेना पसंद करते हैं. लेकिन कई बार एनर्जी ड्रिंक सेहत के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं. ऐसे में टमाटर का जूस आपके हेल्थ के लिए टॉनिक से कम नहीं. हैवी एक्सरसाइज के बाद भी शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए टमाटर का जूस काफी फायदेमंद होता है. टमाटर का जूस एंटी-ऑक्सीडेंट, प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और आवश्यक खनिजों जैसे पोटेशियम, फॉस्फोरस युक्त होता है.
टमाटर के जूस में विटामिन बी -3, ई और लाइकोपीन होता है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है. साथ ही पोटेशियम ब्लड प्रेशर को कम करता है, जिससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है.
टमाटर के जूस में विटामिन के और कैल्शियम होता है. जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है. जब कोई टामाटर के जूस का सेवन करता है तो हड्डी से जुड़ी तमाम समस्याएं कम हो जाती हैं.
टमाटर का रस स्मोकिंग से शरीर को होने वाले नुकसान को कम कर देता है. टमाटर के अदंर क्लोरोजेनिक एसिड और क्यूमरिक एसिड होता है जो सिगरेट से शरीर में पैदा होने वाले कार्सिनोजेन्स से लड़ता है
टमाटर के रस में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, जिससे यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता पर सकारात्मक असर डालता है. टमाटर का रस सर्दी और फ्लू से बचाने में भी मददगार होता है. इससे कई और तरह के फायदे बॉडी को मिलते हैं.
अगर आपको किडनी की समस्या है तो ऐसे में आपको टमाटर के रस का सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करना चाहिए.
जिन लोगों को टमाटर से एलर्जी है, उन्हें टमाटर का जूस पीने से बचना चाहिए.
अगर आप प्रेग्नेंट हैं या फिर ब्रेस्टफीड करवा रही हैं तो ऐसे में आपको टमाटर के जूस का सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह अवश्य लेनी चाहिए.
यह भी पढे –
जानिए,ठंडी चीजें ही नहीं बल्कि इन कारणों से भी हो सकती है गले में खराश
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News