सोहन अपने दोस्त से: पता है इंसान सबसे ज्यादा खुश कब होता है?
दोस्त: कब?
सोहन: जब रेलवे फाटक बंद हो रहा हो और उसके पहले वो अपनी गाड़ी निकाल ले।
कसम से ऐसा लगता है जैसे ओलंपिक में कोई रेस जीत ली हो।😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
एक पागल खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था…
दूसरा पागल: यह क्या है?
पहला पागल: लव लेटर है।
दूसरा पागल: मगर ये तो खाली है।
पहला पागल: आजकल बोलचाल बंद है।
मिंटू पप्पू से: शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
पप्पू: मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा।
जीवन में कोई समस्या हो तो आपको किसान के पास चले जाना चाहिए.
क्योंकि…उसी के पास हल है।
डॉक्टर: शराब पीते हो तो कसरत करनी भी जरूरी है।
शराबी: ठेके तक तो पैदल ही जाता हूं।😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News