घर में टिकट टू फिनाले चैलेंज होता है जिसमें शिव और निमृत के बीच मुकाबला होता है. लेकिन ये मुकाबला निमृत जीत जाती हैं. इसके बाद सौंदर्या, अर्चना और शालीन भी निमृत को शिव के खिलाफ भड़काते हैं कि वे तुम्हारी जीत से खुश नहीं है.
शिव टीना और प्रियंका से बात कर रही होती हैं. वे दोनों शिव को शालीन के बारे में बताती हैं कि वो हमेशा कहता है कि स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को हटाय़ा जाए. वहीं निमृत टीना और प्रियंका के साथ शिव को देखती हैं तो नाराज हो जाती हैं. बाद में निमृत कहती है कि शिव तुझे समझ आ रहा है कि ये लोग क्या करना चाह रहे हैं.
निमृत कहती है कि वो प्रियंका और टीना जो हमारी धज्जियां उड़ाने में लगे हैं. इसके बाद निमृत कहती हैं कि मुझे प्रियंका टीना और शिव पर इरिटेशन चढ़ी हुई है. निमृत कहती हैं कि मैं शिव तेरे लिए हमेशा चीजें करती हूं. निमृत ये भी कहती है कि आज मैं प्रियंका और स्टैन का नाम नहीं लेती. वहीं निमृत कहती है कि तू उसी का नाम लेता रहता है जो हमारी वाट लगाती है. शिव कहते है कि मुझे पता है मेरी प्रायोरिटी क्या है.
हालांकि बाद में शिव स्टैन से कहते हैं कि निमृत को उनका दूसरों के साथ बैठना पसंद नहीं है जबकि वो सुबह खुद सौंदर्या और शालीन को गले लगा रही थीं. शिव कहते हैं कि ये जो अर्चना के साथ बैठते हैं दो -दो घंटे क्या हमें बुरा नहीं लगता है. शिव आगे कहते है कि निमृत की बॉन्डिंग शालीन से बढ़ रही है. शिव सुंबुल से भी कहते है कि निमृत ने ये कहा था कि तुम लोग उनके साथ बैठते हो जिनसे मुझे प्रॉब्लम है. वहीं सुंबुल समझाती है कि निमृत इसलिए नाराज है क्योंकि शिव ने टिकट टू फिनाले के लिए प्रियंका का नाम लिया था.
यह भी पढे –
जानिए,मूली खाने के बाद भूल से भी ना पिएं दूध, स्किन से जुड़ी हो सकती है ये समस्या
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News