प्रियंका चोपड़ा मां बनने के बाद बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ अपना ज्यादातर समय बिता रही हैं. अब उन्होंने मालती के साथ पहला फोटोशूट करवाया है, जिसकी झलक प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को दिखाई है. हालांकि, इस बार भी प्रियंका ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है.
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी मालती के साथ पहले फोटोशूट की तस्वीर पोस्ट की है. फोटो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा फ्लोर पर बैठी हुई है और पोज दे रही हैं. उन्होंने रेड कलर की वनपीस पहनी है, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस लगी रही हैं. वहीं, बेटी मालती ने भी मैचिंग कलर के कपड़े पहने हैं.
फोटोशूट के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के चेहरे को छुपा लिया है. फैंस कमेंट सेक्शन में खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘स्टनिंग फोटो’. दूसरे ने लिखा, ‘बेहद खूबसूरत तस्वीर’. एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘आप दोनों बहुत प्यार लग रही हो’. इसके अलावा यूजर्स ने कमेंट सेक्शन हार्ट इमोजी की बारिश कर दी है.
मालूम हो कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने पिछले साल सरोगेसी के माध्यम से बेटी का स्वागत किया था.
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा बहुत जल्द बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी, जिसका डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं. इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्म लव अगेन एंड एंडिंग थिंग्स में दिखेंगी. प्रियंका प्राइम वीडियो की वेब सीरीज Citadel से डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं. इस सीरीज को रूसो ब्रदर्स ने प्रोड्यूस किया है.
यह भी पढे –
पिएंअनार के छिलके की चाय कैंसर और डायबटीज जैसी गंभीर बीमारियों से मिलेगी राहत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News