ये बात हम सभी जानते हैं कि फल और सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं इनके छिलके जिन्हें हम अक्सर फेंक देते हैं वह भी हमारे सेहत के लिए अच्छे हैं. शायद बेहद कम लोगों को इस विषय में जानकारी होगी. कई ऐसे फल है जिनके छिलके भी शरीर को लाभ पहुंचाते हैं. इन्हीं में से एक अनार का छिलका भी है. आज इस लेख के माध्यम से अनार के छिलके के फायदे जानिए.
अनार के छिलके स्किन संबंधित समस्याओं, पेट से जुड़ी बीमारियों, दांतो, यहां तक कि कैंसर जैसी भयानक बीमारी से लड़ने में मददगार है. अनार के छिलकों का सेवन आप पाउडर या इन्हें कच्चा भी खा सकते हैं. इनके सेवन से गली में खराश, खांसी, पीठ की समस्याओं, यहां तक की हड्डी का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.
अनार के छिलके को एक पैन में डालें और इन्हें 350 डिग्री पर 20 मिनट के लिए ओवन में बेक करें. छिलके जब सूख जाएं तो इनका पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर का आप सेवन कर सकते हैं. आप चाहे तो अनार के छिलको को सूखा कर इनके छोटे-छोटे टुकड़ो का भी सेवन कर सकते हैं.
सबसे पहले आप एक खाली टी बैग ले और उसमें एक चम्मच अनार के छिलके का पाउडर मिलाएं
इसके बाद इस टी बैग को एक गर्म पानी के गिलास में डालें. स्वाद के लिए आप हल्का शहद इसमें मिला सकते हैं.
फेसपैक बनाने के लिए पिसे हुए पाउडर में नींबू का रस तब तक मिलाएं जब तक यह पेस्ट ना बन जाए. इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर इसे धो लें
अनार के छिलके त्वचा की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं और उन्हें हानिकारक यूवी किरणों से भी बचाते हैं. डॉ बत्रा ने कहा कि अनार के छिलके त्वचा से संबंधित सभी समस्याओं का इलाज है. फिर चाहे आपकी स्किन ड्राई, ऑइली, सॉफ्ट कैसी भी हो, हर स्किन के लिए अनार का छिलका फायदेमंद है.
अनार के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स की मात्रा ज्यादा होती है जो हाइपरपिगमेंटेशन के इलाज में मददगार है.
दिल और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को अनार का छिलका कम करता है. अनार के छिलके का रस एंटी-इन्फ्लेमेटरी एजेंट के रूप में काम करता है जो अधिक वजन और मोटापे से ग्रस्त लोगों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर लेवल में सुधार करता है.
अनार के छिलकों में प्यूनिकलगिन की मात्रा ज्यादा होती है. ये एक पॉलीफेनॉल है जिसे कैंसर विरोधी गुण के रूप में जाना जाता है. अनार का छिलका मुंह, पेट और स्तन के कैंसर सेल्स के प्रसार को रोकता है और कैंसर के जोखिम को कम करता है.
अनार का छिलका दातों में प्लाक बनने से रोकने में मदद करता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो दांत और मसूड़ों की बीमारी के इलाज में मददगार है.
यह भी पढे –
क्या आपको पता है खून का जमना शरीर के लिए जितना जरूरी है, उतना ही खतरनाक भी है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News