देश के मशहूर टीवी रियलिटी शो बिगबॉस 16 के वीकेंड के वॉर से बीते दिनों तक तीन कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. श्रीजिता डे पहले ही फैंस के वोटों की कमी की वजह से घर से बेघर हो चुकी हैं और बाकि दो कंटेस्टेंट्स अब्दू रोजिक और साजिद खान भी घर से बेघर हो चुके हैं.
अब्दू अपने दूसरे शो की शूटिंग को लेकर कमिटेड थे इसी वजह से बिग बॉस के घर से अब्दू ने जाने का फैसला किया. बता दें कि अब्दु ऐसे एक कंटस्टेंट थे जो घर में सबके प्यारे थे, फिर उसके एक दिन बाद मंडली का एक मुखिया सदस्य साजिद खान भी शो से बहार हो जाते हैं, जो काफी शॉकिंग था.
ऐसा बताया जा रहा है कि सुम्बुल तौकीर खान जल्द ही बिग बॉस शो को अलविदा कहेंगी. आखिर सुम्बुल शो छोड़कर क्यों जाएंगी इसकी वजह जानकर फैंस को झटका लगेगा.
इस बार बिग बॉस की फीमेल यंगेस्ट कंटेस्टेंट सुम्बुल तौकीर खान अपने बबली नेचर और चुलबुले अंदाज़ के लिए लोगो को पसंद आती हैं. वही उन्हें अपने इमोशनल स्वभाव के लिए काफी कुछ सुनना भी पड़ता है, बता दें अब्दू,साजिद के जाने के बाद सुम्बुल ने भी घर से वोलंटरी एग्जिट लेने का फैसला किया है.
यह भी पढे –
बेटा अभीर अभिमन्यु की नाक में दम करेगा , फूटेगा अक्षरा का गुस्सा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News