सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अपने अतरंगी अंदाज के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं. वहीं उनके अजीबो-गरीब ड्रेसिंग को लेकर विवाद भी होते रहते हैं. फिलहाल एक्ट्रेस बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा किशोर वाघ के साथ विवाद को लेकर चर्चा में हैं. बीजेपी नेता ने पिछले हफ्ते एक्ट्रेस और टीवी पर्सनैलिटी उर्फी के खिलाफ मुंबई की सड़कों पर ‘अंग प्रदर्शन’ करने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद उर्फी ने भी बीजेपी नेता चित्रा किरोश वाघ के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग में शिकायत दर्ज कराई है
वहीं अब महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की तरफ से इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है. ये पत्र एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद की सुरक्षा पुख्ता कराने के संदर्भ में लिखा गया है. बता दें कि बीते हफ्ते ऊर्फी जावेद राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रुपाली चाकणकर से मिली थीं. बीजेपी नेता चित्रा वाघ द्वारा सार्वजनिक जगह पर मारने- पीटने की धमकी के बाद उर्फी ने महिला आयोग के सामने अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी.
ऊर्फी जावेद ने आरोप लगाया है कि बीजेपी महाराष्ट्र महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने अपने राजनीतिक लाभ या व्यक्तिगत प्रचार के लिए मीडिया के जरिए उन्हें पब्लिकली पीटने की धमकी दी है. इसीलिए उन्हें को डर है कि उनपर किसी भी वक्त कहीं भी हमला किया जा सकता है.
ऐसे में उर्फी की शिकायत पर राज्य महिला आयोग की तरफ से मुंबई पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा गया है. साथ ही ये कहा गया है कि, पुलिस उर्फी जावेद की सुरक्षा पुख्ता करे. साथ ही साथ इस पूरे मामले में कुछ कार्रवाई करें और पुलिस की तरफ से क्या कुछ कार्रवाई की गई है इसे लेकर भी महिला आयोग को अवगत कराएं.
यह भी पढे –
लगातार बढ़ रहा है वेट और कोलेस्ट्रोल भी रहता है हाई तो फ्लैक्स सीड्स का ऐसे करें उपयोग
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News