पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए सबसे इमोशनल मोमेंट तब आया, जब सबके चहीते अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) को अचानक शो छोड़कर जाना पड़ा. अब्दू और उनकी टीम ने वोलंटरी एग्जिट करने का फैसला किया. बीते एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए अब्दू रोजिक का वोलंटरी एग्जिट शॉकिंग रहा.
शो के निकलने के बाद अब्दू रोजिक ने बताया कि वह कुछ समय के लिए ही भारत में हैं. इसके बाद वह दुबई लौट जाएंगे. अब्दू रोजिक ने बॉम्बे टाइम संग बातचत में बताया कि उन्हे आखिर क्यों ‘बिग बॉस’ से वोलंटरी एग्जिट लेना पड़ा. उन्होंने कहा, “मुझे इसलिए शो छोड़ना पड़ा, क्योंकि मेरे पास बहुत सारा काम है, जिसके लिए मैंने कमिटमेंट किया है.
19 साल के अब्दू ने बताया कि वह कुछ समय के लिए इंडिया में हैं. वह जल्द ही दुबई वापस लौट जाएंगे. वह इंडिया में एक सॉन्ग की शूटिंग करेंगे. इसके बाद काम के सिलसिले में दुबई जाएंगे और फिर उन्हें वर्क ट्रिप के लिए यूएस भी जाना है. हालांकि, सभी काम निपटाकर वह इंडिया जल्द ही लौटेंगे.
अब्दू रोजिक ने इंटरव्यू में बताया कि वह भारत में घर खरीदना चाहते हैं. अब्दू ने कहा, “अगर काम मिलता रहेगा तो मैं अक्सर भारत आता रहूंगा और इंशाल्लाह मेरे पास भारत में भी एक घर होगा, लेकिन ये सब काम पर डिपेंड करता है.”
यह भी पढे –
अगर आपको भी होती है बार-बार पेट फूलने की समस्या,तो अपनाये ये टिप्स
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News