हमारी खराब खानपान की वजह से हार्ट की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ गया है. लोग हाई-ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी बीमारियों से परेशान हैं. ऐसे में आपको अपने खाने-पीने का खास ख्याल रखना चाहिए. अगर आप बहुत ज्यादा असंतुलित खाना खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रोल बढ़ने लगता है. जिसकी वजह से हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी होने लगी हैं. शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल बढ़ने पर कई तरह के नुकसान पहुंचने लगते हैं. बैड कोलेस्ट्रोल शरीर में जमा हो जाता है, जिससे हार्ट की समस्याएं बढ़ जाती हैं. आप डाइट में कुछ बादलाव करके हार्ट अटैक के खतरे को कम कर सकते हैं.
हार्ट के मरीज के लिए फल
कोलेस्ट्रोल कम करने के लिए आप सभी तरह की बेरीज जैसे स्ट्रोबेरी, ब्लूबेरी, रसबेरी और अंगूर खाने में शामिल करने चाहिए. इनमें पेक्टिन अच्छी मात्रा में होता है, जिससे कोलेस्ट्रोल कम होता है और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है.
इन फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है. इनमें एक खास घुलने वाला फाइबर पाया जाता है जिसे पेक्टिन कहते हैं.
इसे खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रोल कम होता है और गुड कोलेस्ट्रोल बढ़ता है. एवोकाडो में मोनोसैचुरेटेड फैट और फाइबरो होता है जिससे कोलेस्ट्रोल कम हो जाता है.
हार्ट के मरीज के लिए फल
बैड कोलेस्ट्रॉल घटाने के लिए आपको नियमित रूप से हरी सब्जियां खाने में शामिल करनी चाहिए. हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और साग में में ल्यूटिन और कैरोटेनॉइड्स होते हैं, जो हार्ट की बीमारियों का खतरा कम करता है.
कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बैंगन भी फायदेमंद सब्जी है. बैंगन पाचनतंत्र के लिए भी अच्छा है. बैंगन खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल कम होता है.
टमाटर खाने से कोलेस्ट्रोल कम होता है टमाचर का रस हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है.
यह भी पढे –
फॉलो करें यह तीन आसान टिप्स,कम समय में लंबे और घने बाल के लिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News