मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के बीच अच्छी दोस्ती है. आमिर और ट्विंकल को एक साथ फिल्म ‘मेला’ में देखा गया था. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. एक बार ट्विंकल खन्ना ने अपने बुक लॉन्च इवेंट पर इस बात का खुलासा किया था कि अक्षय कुमार की वजह से आमिर खान उन्हें थप्पड़ मारने वाले थे.
ट्विंकल पर आमिर ने उठाया हाथ
ट्विंकल खन्ना के इस बुक लॉन्च इवेंट में अक्षय कुमार, आमिर खान, करण जोहर सब एक साथ मौजूद साथ थे. इस दौरान करण ने आमिर से ट्विंकल की एक्टिंग पर सवाल किया, तो आमिर खान के जवाब देने से पहले एक्ट्रेस खुद बोल पड़ीं.
दरअसल, ट्विंकल ने बताया कि वो ठीक तरह से शूटिंग नहीं कर पा रही थीं. यह देखकर आमिर ने उनसे पूछा, “आप कर क्या रही हो, आप इस तरह से व्यवहार क्यों कर रही हो? काम पर भी आपका कोई ध्यान नहीं है”. आमिर की बात का जवाब देते हुए ट्विंकल बोलीं, ” मैं अक्षय कुमार के बारे में सोच रही हूं”. यह सुनते ही आमिर ने उन पर हाथ उठा दिया था.
‘ट्विंकल ने किया मिसयूज’
वहीं, ट्विंकल के बारे में आमिर कहते हैं कि एक्ट्रेस ने उनका मिसयूज किया. उनके मुताबिक, उन्होंने कई बार उनका फायदा उठाया है. आमिर ने बताया कि ट्विंकल ने अक्षय के साथ अपनी शादी पर उन्हें वीडियोग्राफर बना दिया था. ट्विंकल ने आमिर से कहा था कि शादी में आकर वो शूटिंग करें. इसके अलावा ट्विंकल ने आमिर के बारे में एक और खुलासा किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि मेला की शूटिंग के दौरान एक बार उन्होंने आमिर को चट्टान के पीछे रोते हुए देखा था.
यह भी पढे –
बढ़ रहा है वेट और कोलेस्ट्रोल भी रहता है हाई तो ऐसे यूज करें फ्लैक्स सीड्स
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News