पपीता तो एवरग्रीन फल है, यानी यह हर मौसम में मिलता है. यह सेहत लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसमें पर्याप्त मात्रा में आयरन कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है, इससे शारीरिक क्रियाएं बेहतर हो जाती है साथ ही अतिरिक्त चर्बी भी जम नहीं पाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके बीज बॉडी के लिए कितने फायदेमंद है?
वजन कम करे: पपीते में भरपूर रूप से फाइबर होता है, इसके बीज डाइजेशन में मदद करते हैं और फैट को बढ़ने से रोकते हैं जिससे वजन कंट्रोल होता है
पाचन को दुरुस्त करे: पाचन और पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए भी पपीता बहुत ही लाभकारी माना जाता है इसमें मौजूद प्रोटियोलिटिक एंजाइम आंतों में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया को मारने में मददगार साबित हो सकते हैं.
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे: पपीते के बीजों में मोनो अनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद कर सकता है पपीते के बीज में ओलिक एसिड काफी ज्यादा पाया जाता है जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद करता है.
पीरियड्स के दर्द में राहत दे: पपीते के बीज में मौजूद पोषक तत्व पेट में होने वाले क्रैंप्स, ऐठन को रोकने में मदद करता है यह पीरियड्स के दर्द में राहत दिलाता है.
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-पपीते के बीज में मौजूद पॉलीफेनॉल और फ्लेवोनॉयड सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं में राहत देता है,पपीते के बीज में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की क्षमता होती है. इस आधार पर ये कहा जा सकता है कि पपीते की तरह ही पपीते के बीज भी शरीर की रोक प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दी और खांसी की समस्या में राहत पहुंचा सकते हैं
डायबिटीज में सहायक-डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी पपीता का बीज लाभकारी साबित हो सकता है. यह बात पपीते के बीज पर आधारित एक शोध में साफ हो गई है.
दिल का रखे ख्याल-पपीते के बीज का फायदा यह भी है कि यह टोटल कोलेस्ट्रॉल ट्रीग्लिसराइड और लो डेंसिटी लिपॉप्रोटीन को कम कर धमनी संबंधित हृदय जोखिमों को दूर रखने में मदद कर सकता है
कैसे करें पपीते के बीज का इस्तेमाल
पपीते के बीज को आप डायरेक्ट नहीं खा सकते हैं क्यों कि ये स्वाद में बहुत ही कड़वा होता है, ऐसे में आप पपीते के बीज को सुखाकर पीस लें और स्मूदी, शेक या मिठाई या हल्वे में मिला कर इसका सेवन करें.
यह भी पढे –
‘Bhediya’ के साथ ये प्रोजेक्ट्स हो रहें हैं रिलीज क्रिसमस के बाद भी बोरिंग नहीं होगा अगला हफ्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News