जुुनिन (एजेंसी/वार्ता): दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के जुनिन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई और 52 अन्य घायल हो गए। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। पेरू के जुनिन क्षेत्र में प्रदर्शनों के दौरान तीन लोगों की मौत हो गयी और 52 अन्य घायल हो गये। विभाग ने सोशल मीडिया पर कहा, “हम जानकारी को अपडेट करना जारी रखे हुए हैं, कुल तीन नागरिक मारे गए और 52 अन्य घायल हो गए।”
गौरतलब है कि पेरू की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को 18 माह के लिए जेल भेज दिया है। उन पर देश में विद्रोह भड़काने और साजिश रचने के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा। उन्हें 08 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट के जज कार्लोस चेकले ने गुरुवार को पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को जेल भेजने का आदेश जारी किया। उन्हें 18 माह तक मुकदमे की सुनवाई तक हिरासत में रखा जाएगा।
पेरू की समाचार एजेंसी एंडिना ने यह जानकारी दी। लीमा स्थित अभियोजन कार्यालय ने अदालत से मुकदमे के दौरान पेड्रो कैस्टिलो और पूर्व प्रधानमंत्री एनीबल टोरेस को 18 महीने तक हिरासत में रखने का अनुरोध किया था।
कैस्टिलो की गिरफ्तारी के बाद दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में अशांति फैल गई थी। उनके समर्थकों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। इसे देखते हुए श्री कैस्टिलो के स्थान पर राष्ट्रपति बनीं डिना बोलुआर्ते ने बुधवार को देश में 30 दिन के लिए आपातकाल लगा दिया।
कांग्रेस को भंग करने का प्रयास करने के बाद, सात दिसंबर को राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो को महाभियोग के जरिये हटाने के बाद अंतरिम सरकार के खिलाफ विरोध शुरू हो गया। प्रधानमंत्री डिना बोलुआर्ते ने महाभियोग पर हुए मतदान के दो घंटे के भीतर देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली और जुलाई 2026 तक श्री कैस्टिलो के शेष कार्यकाल तक सेवा करने की शपथ ली। विरोध के बाद सुश्री बोलुआर्ते ने 2024 में प्रारंभिक राष्ट्रपति चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा। उसी समय, उन्होंने चुनाव को दिसंबर 2023 तक पुनर्निर्धारित करने से इंकार नहीं किया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: पत्रकारों के निलंबित ट्विटर अकाउंट बहाल किएः एलन मस्क
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News