कोटा (एजेंसी/वार्ता) राजस्थान के कोटा शहर में पिछले चार सालों में आधारभूत एवं पर्यटन महत्व के विकास कार्यों का मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के साथ आज अवलोकन कर इन्हें शहर को अन्तर्राट्रीय स्तर पर पहचान बढाने वाले बताया। सिंह ने कहा कोटा अब अन्तर्राट्रीय मापण्डों के अनुसार सुन्दर शहर हो गया है, आवश्यकता दुनिया के सामने इनके प्रचार प्रसार की है।
पूर्व मुख्यमंत्री सबसे पहले चंबल रिवर फ्रंट देखने पहुंचे जहां प्रवेश द्वार के समीप फार्टवॉल के समीप नवनिर्मित बावड़ी का का अवलोकन किया जिसमें राजस्थानी स्थापत्य शैली को देखकर अद्भुत निर्माण देखा। उन्होंने चंबल रिवर फ्रंट पर विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर इसे देश दुनिया का बेहतरीन कार्य बताते हुए कहा कि साबरमती के रिवरफ्रंट से भी अच्छा कार्य यहां पर्यटक देख सकेंगे।
उन्होंने रिवर फ्रंट के प्रचार-प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कांफ्रेंस आयोजित कर पर्यटकों के लिए जानकारी पहुंचाने की सलाह दी। सिंह ने परम्परा एवं आधुनिकता का बेजोड़ संगम ऑक्सीजोन पार्क का अवलोकन करते हुए कहा कि हरियाली एवं आधुनिक सुविधाओं का यह नजारा कोटा कोचिंग के लिए आने वाले विद्यार्थियों के लिए अद्भुत कार्य है। उन्होंने पार्क में विकसित किए गए विश्व स्तरीय संसाधनों को बारीकी से देखा, प्राकृतिक माहौल के बीच पार्क में विकसित किए गए तालाब के पास बैठ कर प्रकृति के बेहतरीन नजारों का लुफ्त उठाया।
उन्होंने कहा कि कोटा में विकसित किए जा रहे पर्यटन विकास के कार्य अकल्पनीय हैं येे देश दुनिया के पर्यटकों के लिए यादगार बनेंगे। विश्व मानचित्र के पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में कोटा की नई पहचान बनाएगें। सिंह ने विकास कार्यों मे स्वायत्त शासन मंत्री की पहल पर नगर विकास द्वारा किए गए वित्तीय प्रबंधन की भी सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों में राशि उपलब्ध नहीं होने के बावजूद वित्तीय प्रबंधन कर अभूतपूर्व विकास कार्य करवाना सराहनीय है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने पलामू एवं गढ़वा जिले में संचालित विकास कार्यों और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News