हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये 5 सुपरफूड्स, बढ़ेगा विटामिन D

शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और इम्यून सिस्टम को बेहतर करने के लिए विटामिन D बेहद आवश्यक पोषक तत्व है। यह न सिर्फ कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है, बल्कि शरीर को कई प्रकार के संक्रमण और सूजन संबंधी बीमारियों से भी बचाता है। हाल के वर्षों में देश में विटामिन D की कमी एक आम समस्या बनती जा रही है, खासकर शहरी जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में।

धूप विटामिन D का प्रमुख स्रोत मानी जाती है, लेकिन बदलती जीवनशैली, घरों और दफ्तरों में लंबे समय तक रहना, त्वचा पर सनस्क्रीन का अत्यधिक प्रयोग जैसे कारणों से धूप से मिलने वाला विटामिन D शरीर को पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाता। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि हम अपने आहार में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करें जो इस विटामिन की कमी को पूरा कर सकें।

विटामिन D बढ़ाने वाले प्रमुख फूड्स
1. मछली (फैटी फिश)

साल्मन, ट्यूना और मैकेरल जैसी मछलियां विटामिन D का बेहतरीन स्रोत हैं। सप्ताह में 2-3 बार मछली का सेवन करने से शरीर को आवश्यक मात्रा में विटामिन D प्राप्त हो सकता है।

2. अंडे की ज़र्दी

अंडे का पीला हिस्सा (योल्क) भी विटामिन D से भरपूर होता है। रोजाना एक अंडा आपकी डेली विटामिन D ज़रूरत का एक हिस्सा पूरा कर सकता है।

3. दूध और डेयरी उत्पाद

दूध, दही और पनीर जैसे उत्पादों में विटामिन D की कुछ मात्रा पाई जाती है। कई बार दूध को कृत्रिम रूप से विटामिन D से फोर्टिफाई भी किया जाता है।

4. फोर्टिफाइड अनाज और जूस

आजकल बाजार में उपलब्ध कई ब्रेकफास्ट सीरियल्स और संतरे के जूस विटामिन D से फोर्टिफाइड आते हैं। इन्हें नियमित रूप से आहार में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।

5. मशरूम

विशेषकर उन मशरूम्स को जो सूरज की रोशनी में उगाए गए हैं, वे विटामिन D2 का अच्छा स्रोत होते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए यह एक उपयुक्त विकल्प है।

धूप लेना भी है ज़रूरी

डॉक्टरों के अनुसार, सुबह 8 से 11 बजे के बीच करीब 15-20 मिनट की धूप शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन D प्रदान करती है। कोशिश करें कि सप्ताह में कम से कम 4-5 दिन धूप में कुछ समय जरूर बिताएं।

विशेषज्ञों की राय

डायटीशियन डॉ. बताती हैं, “विटामिन D की कमी से शरीर में थकान, हड्डियों में दर्द, इम्युनिटी में गिरावट और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं हो सकती हैं। नियमित जांच और संतुलित आहार से इस विटामिन की कमी से बचा जा सकता है।”

यह भी पढ़ें:

महिलाओं के बाल झड़ना हो सकता है गंभीर बीमारी का संकेत, जानें क्या करें