अलवर (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर के गांव रामपुर के गौ सेवकों के साथ शरारती तत्वों ने मारपीट की बैंक में जमा कराने जा रहे गो सेवक से 70 हजार लूट ले गए। बानसूर के गांव रामपुर में स्थित बाबा दाता वाला गौशाला के संचालकों तथा गौसेवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया।
दरअसल पिछले कई दिनों से मारपीट का मामला चल रहा था जो कि पुलिस तथा ग्रामीणों तथा परिजनों की समझाइश के बाद कुछ असामाजिक तत्वों ने क्षमा याचना कर मामले को रफा-दफा कर शांत कर दिया था। लेकिन फिर से कुछ शरारती तत्वो ने गौसेवकों को टारगेट बनाना शुरू कर दिया।
गो सेवक एक-एक कर गौशाला चाहते तथा वापस निकलते तो उनके साथ मारपीट करने लग गए। वही एक रोज पहले भी रामपुर कस्बे के बीच एसबीआई बैंक में जाते वक्त गौसेवक योगेश जाट के साथ मारपीट की तथा 70 हजार रूपए लूट ले गए। वही इस मामले की जानकारी पुलिस थाने को दी गई लेकिन अपराधियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्रयागराज में बस पलटी,दो स्कूली छात्रों की मृत्यु
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News