भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 59 नए मामले सामने आए। देश में अब कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 479 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,33,300 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 4,50,02,238 है।
मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,459 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
वेबसाइट के अनुसार, देश में अब तक कोविड रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News