विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाये आठ भारतीयों के परिवारों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनकी रिहाई के लिए हरसंभव प्रयास करना जारी रखेगी। डॉ जयशंकर ने कहा कि सरकार इस मामले को प्राथमिकता दे रही है तथा उनके परिवारों की चिंताओं और दर्द में सहभागी है। उन्होंने कहा …
Read More »Yearly Archives: 2023
दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में न्यायालय ने सिसोदिया की जमानत याचिकाएं खारिज कीं
उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाला से संबंधित भ्रष्टाचार एवं धन शोधन के मामलों में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत के अनुरोध वाली याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना एवं न्यायमूर्ति एस. वी. एन. भट्टी की पीठ ने कहा कि उसने जांच एजेंसियों के बयान को रिकॉर्ड किया है कि …
Read More »मोदी, हसीना बुधवार को सीमा पार रेल परियोजना की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी बांग्लादेशी समकक्ष शेख हसीना बुधवार को एक प्रमुख, सीमा पार रेलवे परियोजना की संयुक्त रूप से शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों पड़ोसी देशों के प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे एक ऑनलाइन कार्यक्रम में अगरतला-अखौरा क्रॉस बॉर्डर रेल संपर्क परियोजना की शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि 15 किलोमीटर लंबा रेल …
Read More »सु्प्रीम कोर्ट से खारिज की मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका, भाजपा ने साधा निशाना
दिल्ली एक्साइज पॉलिसी मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि ट्रायल कोर्ट और हाई कोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट ने भी मनीष सिसोदिया को जमानत देने से इनकार …
Read More »मायावती मध्य प्रदेश चुनाव में पांच दिन करेंगी धुआंधार प्रचार
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती छह नवंबर से मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार में जुटेंगी और पांच दिनों में नौ चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगी। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रमाकांत पिप्पल ने बताया कि बसपा प्रमुख छह से आठ नवंबर के बीच हर रोज दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी जबकि वह दस नवंबर को दतिया …
Read More »मध्यप्रदेश में आज नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन, शिवराज भरेंगे पर्चा
मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। आज ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सीहोर जिले की बुधनी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पत्र भरेंगे। भाजपा के अनुसार श्री चौहान दोपहर में लगभग दो बजे बुधनी में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इसके …
Read More »संरा के प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत की अनुपस्थिति का “कड़ा विरोध” करती है कांग्रेस : सोनिया
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी इजराइल-हमास संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र के हालिया प्रस्ताव पर मतदान के दौरान भारत के अनुपस्थित रहने का ‘कड़ा विरोध’ करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमास के हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा की है तथा यह त्रासदी उस समय और बढ़ गई है जब इज़राइल …
Read More »प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और ‘अमृत वाटिका’ तथा ‘अमृत महोत्सव स्मारक’ का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि यहां कर्तव्य पथ पर आयोजित …
Read More »पटनायक ने आपदा प्रबंधन मंत्री को आंध्र प्रदेश में ट्रेन दुर्घटनास्थल जाने का निर्देश दिया
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को आपदा प्रबंधन मंत्री सुदाम मरांडी को पड़ोसी आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले का दौरा करने का निर्देश दिया जहां ट्रेन हादसे में 14 लोगों की मौत हो गयी है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, पटनायक ने मरांडी से विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे घायलों से मिलने को …
Read More »खरगे, राहुल ने विजयनगरम रेल हादसे में यात्रियों की मौत पर दुख जताया
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए रेल हादसे में कई लोगों की मौत पर सोमवार को दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। खरगे ने आरोप लगाया कि बालासोर ट्रेन हादसे के बाद सरकार ने सुरक्षा के जो दावे किए थे, वे हवा हो गए हैं। …
Read More »
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News