तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) से मुलाकात की, जो कूल्हे की सर्जरी के बाद यहां एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और संबंधित अधिकारियों को राव के इलाज के लिए आवश्यक सहायता और सहयोग करने का निर्देश …
Read More »Yearly Archives: 2023
नवनिर्वाचित विधायकों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से उनके निवास पर मुलाकात की
राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले,पार्टी के कुछ नवनिर्वाचित विधायकों ने रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से यहां सिविल लाइंस में उनके आवास पर मुलाकात की। विधायक दल की बैठक की तारीख की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को पार्टी के कई विधायकों ने राजे से मुलाकात की थी जिसे …
Read More »कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर पांचवें दिन भी आयकर की छापेमारी
कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी रविवार को भी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवां दिन है। रांची के रेडियम रोड स्थित सुशीला निकेतन में आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम सुबह ही पहुंच गई और कार्रवाई शुरू की, जो अब तक जारी है। लोहरदगा में छापेमारी की कार्रवाई पूरी हो चुकी …
Read More »अधिकारी, जनता की समस्याओं पर गंभीरता से दें ध्यान: योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में …
Read More »उम्मीद है कि न्यायालय जम्मू-कश्मीर के लोगों के पक्ष में फैसला सुनाएगा: गुलाम नबी आजाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने रविवार को उम्मीद जताई कि उच्चतम न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को 2019 में निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर यहां के लोगों के पक्ष में फैसला सुनाएगा। उच्चतम न्यायालय पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त करने …
Read More »धीरज साहू के मामले में चुप क्यों हैं राहुल गांधी: किशन रेड्डी
केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पूछा कि वह अपनी पार्टी के सांसद धीरज प्रसाद साहू से कथित तौर पर जुड़े परिसरों में आयकर विभाग की हालिया छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपये जब्त होने पर चुप क्यों हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष रेड्डी ने यहां संवाददाता सम्मेलन …
Read More »अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की बैठक की अध्यक्षता की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में यहां पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (ईजेडसी) की 26 वीं बैठक यहां चल रही है। बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य सदस्य राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं। शाम पांच बजे तक चलने वाली इस बैठक में कई छोटे-मोटे अनाजों के लिए न्यूनतम मूल्य, बुनियादी ढांचे का निर्माण, जल बंटवारा आदि जैसे …
Read More »संजय राउत ने किया 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस को आगाह
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने रविवार को कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा कि अगर गांधी परिवार के नजदीकी लोग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुकूल राजनीति करते रहेंगे तो देश की सबसे पुरानी पार्टी को 2024 के लोकसभा चुनाव में और मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ में प्रकाशित साप्ताहिक स्तंभ ‘रोखठोक’ में राउत ने …
Read More »प्रियंका गांधी वाद्रा हिमाचल प्रदेश पहुंचीं, कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश पहुंची। वह यहां राज्य की कांग्रेस सरकार के एक साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को धर्मशाला में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। अधिकारियों ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव प्रियंका गांधी रविवार सुबह शिमला पहुंचीं और शहर के बाहरी इलाके छाबड़ा …
Read More »केंद्र बकाया जारी कर देता तो बंगाल कल्याणकारी योजनाओं में और लोगों को शामिल कर सकता था: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को दावा किया कि यदि केंद्र राज्य की बकाया राशि जारी कर देता तो बंगाल कल्याणकारी योजनाओं के तहत और लोगों को शामिल कर सकता था। बनर्जी ने अलीपुरद्वार में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार चाय बागान श्रमिकों, जनजातियों और श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों …
Read More »
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News