नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (कोविड-19) संक्रमण से 178 लोग मुक्त हुए हैं, जिससे इस महामारी से अब तक निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,42,032 हो गयी है और देश में स्वस्थ होने की दर 98.80 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 220.00 करोड़ से अधिक टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 69 सक्रिय मामलों में कमी होने से इनकी संख्या घटकर 3,490 रह गयी है। सक्रिय मामलों की दर 0.1 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,677 हो गयी है और मृत्युदर 1.19 फीसदी है।
मंत्रालय ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में पांच राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोरोना के सक्रिय नए मामले सामने आए हैं और अन्य राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में इनकी संख्या घटी है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमण के चार सक्रिय मामले घटे हैं, जिससे अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 29 रह गयी है और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 19,80,542 हो गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 26,519 है।
केरल में 11 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 1,448 हो गयी है। कोरोना महामारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 67,54,713 हो गई है और मृतकों की संख्या 71,538 है। कर्नाटक में कोरोना संक्रमण के 45 सक्रिय मामले घटने से इनकी कुल संख्या घटकर 1,275 रह गयी है। इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 40,30,112 तक पहुंच गयी है और मृतकों का आंकड़ा 40,307 पर बरकरार है।
महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों में गिरावट हुयी है, जिससे अब राज्य में कुल 145 ही मामले सक्रिय हैं। इस दौरान 15 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 79,87,791 तक पहुंच गयी है। राज्य में मृतकों की संख्या 1,48,412 तक पहुंच गयी है।
-एजेंसी/जारी वार्ता
यह भी पढ़े: देश में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए जनांदोलन चले: प्रधानमंत्री मोदी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News