मुंबई (एजेंसी/वार्ता): शेयर बाजार में लौटी तेजी के साथ ही आयातकों एवं बैंकरों की बिकवाली की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, पिछले कारोबारी दिवस रुपया तीन पैसे की गिरावट लेकर 82.82 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।
कारोबार की शुरुआत में रुपया तीन पैसे की बढ़त लेकर 82.79 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से यह 82.63 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि लिवाली होने से यह 82.83 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर भी रहा। अंत में पिछले दिवस के 82.82 रुपये प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे की बढ़त लेकर 82.65 रुपये प्रति डॉलर हो गया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 की ट्रॉफी भुवनेश्वर पहुंची
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News