बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स की लिस्ट में शुमार विक्रांत मैसी की फिल्म 12वी फेल ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का एक नया परचम लहराया दिया है. दरअसल फिल्म में विक्रांत की एक्टिंग लोगों का खूब दिल जीत रही है. यही वजह है कि फिल्म ने रिलीज के छठे हफ्ते में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए जानते हैं फिल्म के टोटल कलेक्शन क्या है. विधु विनोद चोपड़ा की 12वीं फेल ने हर किसी को गर्व करने का शानदार मौका दिया है. हाल ही में फिल्म को लेकर एक जबरदस्त अपडेट सामने आई है.
जानकारी के अनुसार फिल्म ने अपने छठे हफ्ते में 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. 12वीं फेल वर्ड ऑफ माउथ का एक अच्छा उदाहरण बन गई है, क्योंकि इसकी आकर्षक कहानी ने देश भर में चर्चा छेड़ दी है और इसकी सफलता में अहम योगदान दिया है.विक्रांत मैसी की फिल्म का टोटल कलेक्शन अब 50.68 करोड़ हो गया है. जो एक कंटेंट ड्रिवेन सिनेमा के लिए एक शानदार सफलता का संकेत है. विक्रांत मैसी और मेधा शंकर स्टारर ये रियल लाइफ स्टोरी न सिर्फ लोगों के दिलों पर राज कर रही है, बल्कि इसे बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार जीत हासिल हुई है.
12वीं फेलÓ के ये शानदार आंकड़े सामने आने के बाद ये कहना गलत नहीं होगा कि विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने इस मिडिल बजट में बनी फिल्म को बॉक्स ऑफिस सनसनी में बदल दिया है. बता दें कि फिल्म की कहानी 12वीं फेल उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा देते हैं. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म अब हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है.
– एजेंसी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News