तिरुमाला (एजेंसी/वार्ता): तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने बेटी ऐश्वर्या के साथ गुरुवार को यहां प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए। तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के कार्यकारी अधिकारी ए वी धर्मा रेड्डी ने रजनीकांत का मुख्य मंदिर पर स्वागत किया। रजनीकांत और उनकी बेटी ने मंदिर में सुप्रभात सेवा में हिस्सा लिया। रजनीकांत 12 दिसंबर को 72 साल के हुए हैं।
रजनीकांत को मंदिर के रंगनायकुला मंडपम में पंडितों द्वारा ‘वेद आशीर्वचनम’ दिया गया। दर्शन के बाद मंदिर के ईओ ने सुपरस्टार को भगवान का ‘तीर्थ प्रसादम’ दिया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: तिरुपति हवाई अड्डे पर श्रीवानी ट्रस्ट टिकट जारी करने के लिए काउंटर खोला
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News