पश्चिम-बंगाल की राजधानी कोलकाता में पुलिस के एंटी-राउडी दस्ते ने शहर के बड़ा-बाजार में कुछ ठिकानों पर छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। बरामद नकदी करीब 60 लाख रुपये तक आंकी गयी है और नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सोमवार रात पुलिस ने यहां महात्मा रोड क्रॉसिंग, रवींद्र सरानी, अमरतला स्ट्रीट पर स्थित बड़ाबाजार में छापेमारी की और इस दौरान, करीब 59 लाख 76,200 रुपये बरामद किए, जिसके बाद, पैसे के संबंध में उचित जवाब देने में विफल रहने पर नौ संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार नौ लोगों को आज यहां एक अदालत में पेश किया जाएगा।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News