उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेलवे की भूमि पर से अतिक्रमण हटाये जाने की जांच के लिये उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को हल्द्वानी पहुंचेगा। प्रतिनिधि मंडल की ओर से रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपी जायेगी।
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से सोमवार को जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी पहुंचेगा। पत्र में आगे कहा गया है कि रेलवे विभाग द्वारा अतिक्रमण के नाम पर 5000 अल्पसंख्यक परिवारों के घरों का ध्वस्तीकरण कर 50000 लोगों को बेघर करने की साजिश की जा रही है। प्रतिनिधि मंडल हल्द्वानी पहुंच कर जांच रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को सौंपेगा।
प्रतिनिधि मंडल में संसद सदस्य एसटी हसन, विधायक अताउर रहमान, पूर्व सांसद वीरपाल सिंह, एसके राय (कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड सपा), अरशद खान (पूर्व विधायक), अब्दुल मतीन सिद्दीकी (प्रभारी उत्तराखंड), शोएब अहमद सिद्दीकी (प्रमुख महासचिव, उत्तराखंड), सुरेश परिहार (प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तराखंड), कुलदीप सिंह भुल्लर (प्रभारी पंजाब) व सुल्तान बेग (पूर्व विधायक) के नाम शामिल हैं।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News